हापुड़, जुलाई 7 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा में दिनदहाड़े एक महिला के मकान में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण व हजारों रुपये चोरी कर लिए। घटना के समय पीड़ित महिला बैंक गई थी। महिला ने मामले में जेठ के पुत्र पर चोरी का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाने में गांव मुदाफरा निवासी कुंतेश बाला ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि 25 जून की दोपहर वह अपने घर का ताला लगाकर बैंक में किसी काम से गई थी। बैंक से वापस लौटने पर पीड़िता ने घर का सामान बिखरा पड़ा देखा। छानबीन के दौरान उसे पता चला कि अलमारी का ताला तोड़ चोरों ने करीब पांच तोले सोने के आभूषण व हजारों रुपये चोरी कर लिए हैं। महिला ने आसपास में काफी जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर आसपास के ग्रा...