गोरखपुर, मार्च 17 -- महायोगी गोरखनाथ विवि गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) की गार्गी, माता अनुसुइया एवं मैत्रेयी इकाई द्वारा सप्तदिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ। शिविर की शुरुआत से स्वयंसेवकों ने व्यवस्था के लिए हॉस्टल में तैयारी के साथ उद्घाटन समारोह के लिए मंच को तैयार किया। मुख्य अतिथि महायोगी गोरखनाथ हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राजीव कुमार पटनी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अखिलेश कुमार दुबे शामिल हुए। डॉ. अखिलेश कुमार दुबे ने स्वयंसेवकों को शिविर के महत्व के बारे में अवगत कराया। शिक्षा और स्वयंसेवक का एक समन्वित परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार से स्वयंसेवक शिक्षा ग्रहण करते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. राजीव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.