दुमका, मार्च 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिले में रविवार की देर रात दो थाना क्षेत्र में वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ थाना क्षेत्र के घावाटांड़ गांव के पास बाइक और आटो की टक्कर में बाइक सवार सरैयाहाट के सरसा गांव के सचिन मोसमात और कन्हारी गांव के ढालू संतरा की मौत हो गई। जबकि इस घटना में एक युवक अरविन्द गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल इलाज चल रहा है। वहीं मुफसिल थाना क्षेत्र के दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर बाबूपुर हुंडई शोरूम के पास रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में जेएमएम के सरसाबाद पंचायत सचिव की मौत अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक दीपक भंडारी अपने मौसेरे भाई की शादी समारोह दुमका से वापस लकड़ापहाड़ी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.