मिर्जापुर, दिसम्बर 27 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। क्षेत्र के रामपुर 38 गांव की 65 वर्षीय गुलाबी देवी अपने गांव में ही पैदल जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने जख्मी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। यहां महिला की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। दूसरी घटना में राजगढ़ निवासी 26 वर्षीय राहुल घर से कुछ दूर सड़क पर घायल अवस्था में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.