मैनपुरी, जनवरी 15 -- बेवर। थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा काली नदी पुल के निकट हुआ। यहां ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई और पति घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरी घटना में खड़े ट्रक से ट्रेलर टकराया गया। जिसमें ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दमियापुर निवासी प्रधुम्न सिंह अपनी 28 वर्षीय पत्नी वंदना सिंह के साथ बाइक द्वारा मैनपुरी में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से आए थे। कार्यक्रम होने के बाद गुरुवार की सुबह प्रधुम्न ब...