बिहारशरीफ, नवम्बर 16 -- अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की गयी जान बाइक के धक्के से खांडपर के वृद्ध की इलाज के दौरान मौत उकसी गांव का युवक वाहन की चपेट में आने से तोड़ा मद शेखपुरा/चेवाड़ा, हिन्दुस्तान टीम। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गयी। दो लोगों की मौत से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि, ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी। मरने वालों में खांडपर के कृष्णा साव तो उकसी गांव निवासी प्रदीप शर्मा शामिल हैं। शहर के खांडपर के 72 वर्षीय कृष्णा साव को दो दिन पहले शाम में दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने धक्का मार दिया था। हादसे में वृद्ध के साथ बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को पटना रेफर कर दिया गया था। जबकि, वृद्ध को परिजन बिहारशरीफ...