गौरीगंज, जनवरी 24 -- अमेठी। जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। शुकुल बाजार में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। जबकि पीपरपुर में अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू की है। शुकुल बाजार संवाद के अनुसार शनिवार की भोर लगभग दो बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आशीषपुर गांव के करीब किलोमीटर संख्या 62 पर जौनपुर जा रही तेज रफ्तार बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी शुकुल बाजार ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जोगिंदर यादव पुत्र फूलचंद यादव निवासी पखनपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के रूप में हुई। बा...