बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया। जिले के योगापट्टी, गौनाहा थाना क्षेत्रों से चार लड़कियों का अपहरण कर लिया गया है। मामले में अपह्रत लड़कियों के परिजनों ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 29 जनवरी की संध्या 6:30 बजे योगापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण उस वक्त कर लिया गया, जब वह सरेह में शौच के लिए गई थी। मामले में किशोरी की दादी की शिकायत पर छह फरवरी को एफआईआर दर्ज की गयी है। एफआईआर में बलिंदर कुमार, लालपरी देवी, राकेश राम, विजय राम, सहदेव राम को नामजद किया गया है। बताया गया है कि लड़की सरेह में शौच करने गयी थी। इसी दौरान बलिंदर कुमार ने शादी की नियत से अपहरण कर लिया। वे शिकायत लेकर उसके घर पहुंची तो अन्य परिजनों ने गाली-गलौज कर भगा दिया। वही थाना क्षेत्र के एक गांव से 26 जनवरी की दोपहर तीन बजे ...