जहानाबाद, नवम्बर 19 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के दो गांवों में आपसी विवाद को लेकर बुधवार को हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी लोगों का इलाज पीएचसी घोसी में कराया गया। पहली मारपीट की घटना लखाबर गांव में घटी जहां पारिवारिक विवाद को लेकर सीमा देवी को परिवार के ही सदस्यों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं दूसरी घटना लंगड़ीसराय गांव की है जहां गांव के ही कुछ लोगों ने बबन कुमार एवं सविता देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है। एक अन्य मारपीट की घटना गराइबिगहा गांव में घटी जहां पैसे के लेन देन को लेकर उत्पन्न विवाद में पुष्पा कुमारी नाम की एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सभी घटनाओं को लेकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले म...