मऊ, अप्रैल 24 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में हुई आगलनी की घटना में लगभग 50 लाख रुपए की क्षति हो गई। राजस्व टीम के साथ पहंुचे अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से मिलकर हुई क्षति की जानकारी ली। साथ ही मदद का आश्वासन दिया। मंगलवार की देर रात्रि बीबीपुर ग्राम पंचायत में उमेश राजभर के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। वहीं कुड़सर ग्राम पंचायत में अज्ञात कारणों से लगी आग में दीपचंद गौड़, सुभाष गौड़, महगू गौड़, कैलाश, अली हसन का आशियाना जलकर खाक हो गया। अईलखग्राम पंचायत में पशु आश्रय स्थल पर प्रधान विजय कुमार ने लगभग 500 कुंतल भूसा रखा था। लेकिन किसी ने मनबढ़ ने इसमें आग लगा दी। इस घटना में कुल 50 लाख की क्षति का अनुमान है। मौके पर राजस्व विभाग की टीम के साथ उप जिलाधिकारी सदर हेमंत चौधरी, क्षेत्राधिकार मधुबन अभय कुमार सिंह ने पहुं...