रांची, जनवरी 29 -- झारखंड पुलिस आतंकवाद पर बड़े ऐक्शन की तैयारी में है। यहां पुलिस ने अलकायदा इन इंडियन सबकॉटिनेंट (एक्यूआईएस) के झारखंड मॉडयूल के 16 नए संदिग्धों को चिन्हित किया है। इन सभी का संपर्क रांची से गिरफ्तार हुए डॉ इश्तियाक के मॉडयूल से रहा है। राज्य पुलिस की एटीएस ने दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ के बाद इन युवाओं को चिन्हित किया है। जानकारी के मुताबिक, जिन 16 युवाओं पर आतंकी संगठन से जुड़े होने का संदेह है, उन सभी से एटीएस बारी-बारी से पूछताछ कर रही है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक, अधिकतर युवक रांची के चान्हो, मांडर, लोहरदगा के लोहरदगा शहर और कुडू इलाके के रहने वाले हैं। इन युवाओं को कट्टरपंथ से जोड़ने की कोशिश हुई थी।अबतक रांची से चार की गिरफ्तारी एक्यूआईएस के चार संदिग्धों को अबतक रांची से गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.