नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- एशिया कप 2025 में टीम इंडिया आज अपने अभियान का आगाज यूएई के खिलाफ करेगी। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की नजरें इतिहास रचने पर होगी। अर्शदीप के सामने उस मुकाम को हासिल करने का मौका है जिसे आज तक कोई भारतीय हासिल नहीं कर पाया है। जी हां, यह रिकॉर्ड है टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने का। अर्शदीप सिंह ने अभी तक खेले 63 मैचों में 18.30 के औसत और 8.29 की इकॉनमी के साथ सर्वाधिक 99 विकेट चटकाए हैं। वह विकेट के शतक से मात्र 1 कदम दूर है। अगर वह आज यूएई के खिलाफ एक विकेट चटकाते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। यह भी पढ़ें- अश्विन ने कर दिया IND vs UAE प्लेइंग XI का ऐलान, सैमसन समेत ये 4 खिलाड़ी बाहर मौजूदा भारतीय स्क्वॉड में हार्दिक पांड्या एक और ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.