पीलीभीत, फरवरी 13 -- पूरनपुर। अर्ली की पर्ची पर रिजेक्ट गन्ना तुलवाने वाले सैकड़ों किसानों के मिल ने सटटे बंद कर दिए हैं। इसको लेकर खलबली मच गई है। शपथ पत्र देने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। हिदायत के बाद ही उनके सटटे खोले जा रहे हैं। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल में अर्ली और रिजेक्ट गन्ने को लेकर आए दिन विवाद उत्पन्न होता है। रोजाना चीनीमिल से रिजेक्ट ट्रालियां वापस की जा रहीं है। मना करने के बावजूद अली पर्ची पर रिजेक्ट गन्ने की आपूर्ति की जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए पूरनपुर सहकारी चीनीमिल ने लगभग 1800 किसानों के सटटे बंद कर दिए हैं। यह वह किसान हैं जिन्होंने अर्ली पर्ची पर रिजेक्ट गन्ना तुलवाया। मिल प्रबंधन ने छंटनी के बाद किसानों पर कार्रवाई की है। सटटे बंद होने के बाद किसानों में खलबली मची हुई है। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल में लगभग 14 हज...