रामपुर, फरवरी 14 -- शुक्रवार को शाहबाद स्थित द न्यू अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा में ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राहकों ने भाग लिया और बैंक की आरटीजीएस, मोबाइल बैंकिंग, धनलक्ष्मी बचत योजना व माइक्रोफाइनेंस सहित विभिन्न सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रबंधक संजय सक्सेना एवं स्टाफ द्वारा मुख्यालय से आए पदाधिकारियों के स्वागत से हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेंद्र स्वरूप भटनागर तथा जनरल मैनेजर अवनीश भटनागर ने की। जनरल मैनेजर ने ग्राहकों को बैंक की योजनाओं एवं साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और बेहतर सेवाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर बैंक स्टाफ व नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...