बस्ती, नवम्बर 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले की सभी पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वासथ्य मेले का आयोजन हुआ। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। कुछ जगहों पर पैथॉलोजी जांच भी की गई। अधिकांश जगहों पर आयुष के चिकित्सकों ने मेले की कमान संभाल रखी थी। एनएचएम के डीपीएम राकेश पांडेय व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया ने अर्बन हेल्थ पोस्ट नरहरिया व बरदहिया की विजिट किया। नरहरिया में सीसीटीवी बंद पाए जाने पर आपत्ति किया और तत्काल इसे चालू कराने का निर्देश दिया। आम तौर से यह शिकायत मिल रही है कि स्टॉफ समय से नहीं आता है तथा मरीजों के आंकड़े बढ़ा चढ़ा कर बताए जा रहे हैं। पीएचसी बरदहिया में सीसीटीवी चलता हुआ मिला। डॉ.इंद्रावती ने शाम तीन बजे तक 40 मरीज देखे थे। सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी तथा चर्म रोग के मरीज आए ...