कौशाम्बी, फरवरी 16 -- मुख्यालय मंझनपुर के ओसा से समदा जाने वाले मार्ग के मध्य एक अर्धविक्षिप्त वृद्ध शनिवार की सुबह गंदे कपड़ों में सड़क पर जाता मिला। वृद्ध पर वृद्धाश्रम संचालक की नजर पड़ी तो उसके पास पहुंचे। पूछने पर जब वह नाम पता नहीं बता सका तो साथ लेकर आश्रम पहुंचे। नहलाने-धुलाने के बाद उसे दूसरा वस्त्र देकर खाना खिलाने के बाद वृद्धाश्रम में शिफ्ट कर दिया गया है। वृद्धाश्रम संचालक आलोक राय द्वारा घरों से तिरस्कृत व परेशानी झेल रहे वृद्धजनों को लगातार सहयोग किया जा रहा है। अब तक घरों से भटके लगभग डेढ़ सौ वृद्धजनों को उन्होंने सहारा दिया। उनकी मानसिक स्थिति ठीक होने पर परिजनों से बात कर उनसे मिलाने का काम कर चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को ओसा-समदा सड़क के मध्य एक लगभग 61 वर्षीय वृद्ध को टहलते देखा। वह वाहन रोककर उसे पास पहुंचे। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.