मुरादाबाद, जनवरी 13 -- एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मंगलवार को सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता के साथ सिविल लाइंस थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इसके लिए सिविल लाइंस थाने को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दोपहर बाद थाने पर पहुंचे एसपी सिटी ने गार्द की सलामी लेने के बाद सबसे पहले थाने के अभिलेखों की जांच की। इसके बाद मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, भोजनालय, बैरक, विवेचक कक्ष, थाना कार्यालय और सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर वहां की व्यवसथा देखी। थाना परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। थाने में अपराधियों का रिकार्ड रखने वाले रजिस्टर नंबर-4 को चेक करके उसे अपडेट रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद एसपी सिटी ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। हालांकि साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.