भागलपुर, मार्च 26 -- प्रखंड क्षेत्र के खानकित्ता पंचायत स्थित सुल्तानपुर भिट्ठी मुस्लिम टोला वार्ड नंबर सात में 15 वर्षों से पड़े अर्धनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य पंचायत के मुखिया ने मंगलवार को शुरू करवाया। साथ में आंगनबाड़ी केंद्र भवन तक जाने के लिए सड़क और नाला का भी निर्माण कार्य किया गया है। मुखिया सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन लंबे समय से अर्धनिर्मित पड़ा हुआ था साथ में आंगनबाड़ी केंद्र के अलावा गांव टोला तक आने-जाने के लिए सड़क का निर्माण और नाला नहीं रहने के कारण ग्रामीण के घरों से निकलने वाले पानी की निकासी नहीं होने के कारण परेशानी हो रही थी। लगभग 11 लाख की अधिक राशि के लागत से आंगनबाड़ी केंद्र, नाला और सड़क का निर्माण कार्य पंचायत फंड से करवाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.