गिरडीह, फरवरी 7 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत बादीडीह पंचायत के खण्डौत गांव में बीएसएफ जवान पंकज कुमार के नेतृत्व में नए एसएससी जीडी में सफल अभ्यर्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीएपीएफ वारियर्स ग्रुप के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सेवा में चयनित युवाओं का उत्साहवर्धन करना था। कार्यक्रम में उमेश कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार, रमेश कुमार, पप्पू कुमार, विक्रम कुमार, विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, विकास कुमार, सुधीर साव एवं अरविंद कुमार आदि एसएससी जीडी में चयनित जवान उपस्थित हुए। मौके पर वक्ताओं ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का केंद्रीय सशस्त्र बलों में चयन होने से पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अन्य युवाओं से भी मेहनत और अनुशासन ...