प्रयागराज, नवम्बर 24 -- प्रयागराज। कक्षा एक से आठ तक के बेसिक शिक्षा परिषद एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक प्रस्तावित अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान बच्चों को बैग नहीं लाना होगा। बीएसए अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान विद्यालय में कोई भी छात्रा-छात्रा बैग लेकर उपस्थित न हों। सभी छात्र अपने साथ केवल परीक्षा के लिए पेंसिल बॉक्स, पेन एवं पैड के साथ उपस्थित होंगे। कक्षा में बच्चों को परीक्षा के मानक के अनुरूप समान दूरी पर बैठाया जाएगा। शिक्षकों को निर्देशित किया है कि तत्काल सभी बच्चों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के संबंधित में अवगत कराएं तथा अभिभावकों को भी परीक्षा के महत्व के बारे में संसूचित करें। अर्द्धवार्षिक परीक्षाफल घोषित करने के दिन छ...