चंदौली, जनवरी 10 -- चंदौली। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी डा. सपना अवस्थी की अध्यक्षता में जिले के वन ट्रिलियन डालर (ओटीडी) सेल की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश की अर्थ व्यवस्था में जिले का योगदान अधिक से अधिक बढ़ाने के संबंध में निर्देश दिया। कहा कि जिले की प्रगति हर स्थिति में प्रदेश के समतुल्य या उससे अधिक करने का प्रयास किया जाए। जिन विभागों के आकड़ों में कुछ कमियां प्रतीत हो रही है। उन्हें शुद्ध कर अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कृषि, उद्यान, पशु धन, श्रम, उद्योग, राज्यकर एवं बैंक अधिकारियों को शत-प्रतिशत कार्य करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.