प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीप शिखा सोनकर की सेवा समाप्त कर दी गई है। पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि डॉ. दीपशिखा सोनकर के मैटरनिटी लीव समाप्त होने के बाद भी दो वर्ष से अधिक समय तक वापस विभाग न आने के विषय में कार्य परिषद की ओर से सर्वसम्मति से अपने विचार रखें कि यह व्यवहार जानबूझकर अवज्ञा और आज्ञाभंग माना जाएगा। उनको बार-बार अपनी स्थिति स्पष्ट करने के मौके दिए जाने के बावजूद उन्होंने कोई संतोषजनक वजह नहीं बताई है। इस बात को सभी सदस्यों ने गंभीरता से लेने पर बल दिया और विश्वविद्यालय के ऑर्डिनेंस XIII के क्लॉज 8(बी)(ii) के अंतर्गत कार्य परिषद की ओर से सर्वसम्मति से उनकी सेवाओं को समाप्त करने का फैसला लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.