गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- - मंगलवार को यूपी बोर्ड इंटर की अर्थशास्त्र परीक्षा हुई, इसमें 363 छात्र अनुपस्थित रहे गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में मंगलवार को आयोजित यूपी बोर्ड इंटर की अर्थशास्त्र की परीक्षा विद्यार्थियों के लिए थोड़ा मुश्किल रही। कई छात्रों ने पेपर के प्रश्न संख्या 22 को लेकर कहा कि यह सिलेबस में कहीं नहीं है। इसे लेकर उलझन रही। वहीं, डायग्राम वाले प्रश्न तथा 10 नंबर के प्रश्नों में थोड़ा अधिक समय लगा। एमबी गर्ल्स स्कूल से दोपहर की पाली में परीक्षा देकर आईं इंटर की छात्रा भूमि, सुप्रिया सिंह, राशि त्यागी और संजू पटेल ने बताया कि 100 नंबर के अर्थशास्त्र के पेपर में कुल 25 प्रश्न पूछे गए। डायग्राम वाले प्रश्न थोड़े से घुमा फिराकर पूछे गए थे। इसके अलावा मंगलवार को हाईस्कूल की कृषि वनस्पति विज्ञान, मानव विज्ञान और इंटर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.