मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहीद स्मारक स्थल परिसर में जनवादी संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। संबोधित करते हुए मोर्चा के पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार ने कहा कि अर्थवाद से नहीं बल्कि जनवाद से आम जनता के हितों की रक्षा होगी। आज सूबे में नौकरशाही बेलगाम है। भ्रष्टाचार, लूट खसोट, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। युवा रोजगार के लिए पालायन कर रहे हैं। एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी के प्रखंड प्रतिनिधि कन्हाई सिंह ने कहा कि मोर्चा आम आवाम और सर्वहारा समाज के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा। इस दौरान प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें प्रखंड अध्यक्ष के पद पर डॉ. बलराम साह रमण, उपाध्यक्ष रामबली सुमन इसके अलावा मनोज सहनी, प्रेम चौधरी और अवधेश ठाकुर का चयन किया गया। महासचिव पद पर शैलेंद्र सहनी, सचिव पद पर मनीष कुमार, रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.