नई दिल्ली, जुलाई 9 -- महिंद्रा ने पिछले महीने य़ानी जून में अपनी एक साल पुरानी सेल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कंपनी ने पिछले महीने 47,306 गाड़ियां बेचीं। जबकि जून 2024 में इसकी 40,022 यूनिट बिकी थीं। महिंद्रा की इस शानदार सेल्स में हर बार की तरह स्कॉर्पियो का अहम रोल रहा। हालांकि, कंपनी के लिए हर बार की तरह मराजो सबसे फिसड्डी कार रही। इस 7-सीटर मराजो MPV को महज 17 खरीददार मिले। ये कंपनी के लिए FY25 में भी सबसे कम बिकने वाली कार रहीय़ इसकी सिर्फ 166 यूनिट बिकीं। यानी इसकी मंथली औसतन सेल करीब 14 (13.83) यूनिट की रही। मराजो की खराब सेल के बाद भी कंपनी ने इसकी बिक्री जारी रखी है। इस पूरी साल इस 7-सीटर मॉडल की सेल्स काफी डाउन रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 14.59 लाख से 17 लाख रुपए तक हैं। इसे 7 और 8 सीटर में खरीद सकते हैं। भारतीय बाजार में इसका ...