बाराबंकी, दिसम्बर 31 -- रामनगर (बाराबंकी)। क्षेत्र के लखनऊ - बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की देर रात कोहरे की वजह से ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से एक अर्टिगा कार भिड़ गई। हाईवे पर दलसराय पेट्रोल पंप के पास हुए इस हादसे में कार सवार छह युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां एक युवक की मौत हो गई। तीन युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। सभी युवक देर शाम गोंडा जिले के मनकापुर से खाटू श्याम दर्शन करने के लिए कार से जा रहे थे। उधर हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गोंडा जिले के मनकापुर से खाटू श्याम के लिए दर्शन के लिए अर्टिगा कार से कुछ लोग जा रहे थे। अर्टिगा कार रानी बाजार से पहले दलसराय के पास पहंुची थी कि आगे गन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.