आगरा, सितम्बर 6 -- थाना क्षेत्र के गांव नगला महमूद के निकट शनिवार को एक अर्टिगा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 लोगों गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक में भी आग लग गई। जिससे बाइक जलकर खाक हो गई। घटना के अनुसार सोरों क्षेत्र के गांव मनकापुर निवासी बृजेश ओर सहावर क्षेत्र गांव नगला बदन निवासी मनोज सहावर की ओर से सोरों की तरह जा रहे थे। वह नगला महमूद के निकट पहुंचे ही थे। तभी सोरों की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सोरों कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र दुघटना की सूचना मिलते ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सोरों सीएचसी में भर्ती कराया। सोरों से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.