नई दिल्ली, फरवरी 10 -- भारतीय ग्राहकों के बीच 7-सीटर कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा, टोयोटा इनोवा और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी 7-सीटर जबरदस्त पॉपुलर है। इन अपकमिंग कारों में टाटा से महिंद्रा तक के नए मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं साल 2025 में आने वाले ऐसे ही 3 मॉडल के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।Mahindra XUV 700 Facelift महिंद्रा XUV 700 को साल 2021 में लॉन्च किया गया था। अब इसे मिड-लाइफ अपडेट मिलने वाला है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह एसयूवी 2025 की दूसरी छमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है। फेसलिफ्टेड एसयूवी को XUV 7XO नाम दिया जा सकता है। अपडेटेड एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव दिखेंगे। हालांकि, पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जाएग...