नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन अगले महीने (दिसंबर) होना है। उससे पहले खिलाड़ियो को रिटेन और रिलीज करने की अटकलों का बाजार गर्म है। कई दिनों से राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच ट्रेड डील की चर्चा है। बताया जा रहा है कि आरआर ने अपने कप्तान संजू सैमसन के बदले सीएसके से रवींद्र जडेजा और सैम करन की डिमांड की है। वहीं, अब एक और खबर सामने आई है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई इंडियंस (एमआई) से पत्ता कट सकता है। वह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेल सकते हैं। शार्दुल ठाकुर एमआई का हिस्सा बन सकते हैं। दोनों फ्रेंचाइजियों में खिलाड़ियों की अदला-बदली पर बातचीत चल रही है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई और लखनऊ फ्रेंचाइजी अर्जुन और शार्दुल को लेकर ...