भागलपुर, नवम्बर 15 -- भागलपुर। अर्जुन कॉलेज में बाल दिवस को लेकर शनिवार को भविष्य मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के भविष्य, कॅरियर व नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत अवसरों के प्रति जागरूक कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। महाविद्यालय की अध्यक्ष नीलम देवी ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा, सपनों एवं उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने का अवसर है। मेरा भविष्य- मेरा संकल्प लेखन प्रतियोगिता की टॉप तीन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पर्सनेलिटी डेवलपमेंट नामक एक मिनी सेशन व क्विज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग फार्मेसी, पॉलिटेक्निक, बी एड एवं डीएलएड के 500 से अधिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.