हरदोई, नवम्बर 15 -- अर्जुनपुर पुल पर सफर के लिए मार्च तक करें इन्तजार तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो सका पुल का काम फरवरी अंत तक काम पूरा कराने की बात कह रहे जिम्मेदार फोटो 15 सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में बन रहा अर्जुनपुर घाट पर पक्का पुल हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। राम गंगा नदी पर बड़ागांव अर्जुनपुर घाट पर निर्माणाधीन पुल के ऊपर से सफर करने के लिए यात्रियों को मार्च तक का इन्तजार करना पड़ेगा। निर्माण शुरू होने के करीब तीन साल बाद भी यह पुल बनकर पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में 100 से ज्यादा गांवों के एक लाख से ज्यादा लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हरदोई के अलावा फर्रुखाबाद जिले की सीमा को भी यह पुल जोड़ेगा। इन दिनों फर्रुखाबाद से आने वाले या तो नाव का सहारा लेते हैं या 40 किमी दूर दूसरे पुलों से होकर आते हैं। चार दशक से चल रही अर्जुनपुर घाट पर पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.