सीवान, अक्टूबर 29 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ व्रत मंगलवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हीं संपन्न हो गया। व्रतियों ने उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय छठ व्रत का पारण किया। छठी मईया से व्रतियों ने अपने परिवार व देश की सुख-समृद्धि की कामना के लिए प्रार्थना की। पूरे प्रखंड क्षेत्र में छठ व्रत के शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने की सूचना मिली है। छठ व्रती अपने - अपने छठ घाट पर पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर के उगने का इंतजार करते दिखाई दिए। लेकिन सुबह में मौसम ठीक नहीं रहने आसमान बादल छाए रहने के कारण भगवान भास्कर के समय पर दर्शन नहीं हुए। कुछ व्रतियों ने सूर्योदय का समय देखकर तो कुछ ने आसमान में लालिमा देखकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर अपने - अपने घर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.