पलामू, अक्टूबर 24 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। छठ महापूजा 2025 के मद्देनजर पलामू पुलिस ने विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के लिए शुक्रवार को कई विशेष प्रबंध किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बड़ी और छोटी मालवाहक वाहनों के लिए बैरिकेडिंग एवं पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है। महापूजा को लेकर की गई व्यवस्था के तहत 27 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक और 28 अक्तूबर को रात 2 बजे से सुबह 9 बजे तक मेदिनीनगर शहर के बाहर सभी बड़ी एवं मालवाहक वाहनों को रोका जाएगा। गढ़वा की ओर से आने वाले वाहन को चैनपुर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा घाटी के पास रोका जाएगा। रांची की ओर से आने वाले वाहन को मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में नवनिर्मित फोरलेन के पास रोका जाएगा। पांकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.