कानपुर, जनवरी 13 -- बिल्हौर, संवाददाता। अरौल के एक गांव में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव का युवक बच्ची को मुंह दबाकर खेत में घसीट ले गया और हैवानियत की। गुमसुम हालत में घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। शिवराजपुर के एक गांव में रहने वाली बच्ची अरौल के गांव में अपनी बुआ के घर आई थी। 12 जनवरी की दोपहर बच्ची की बुआ की बेटी खेत पर गई थी। उसे खोजते हुए बच्ची भी खेत की तरफ जाने लगी। परिजनों का आरोप है कि गांव का अतुल बच्ची को खींचकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची रोती हुई घर आई और घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की। एसीपी बिल्हौर मंजय सिंह ने बताया कि बच्ची की फुफेरी बहन की तहरीर पर रिपोर्ट ...