नई दिल्ली, जनवरी 6 -- महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV XUV700 के फेसलिफ्ट वर्जन को नए नाम XUV 7XO के तौर पर भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये रखी गई है। नए अपडेट्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ XUV 7XO अब महिंद्रा की फ्लैगशिप ICE एसयूवी बन गई है। यह मॉडल एमजी हेक्टर और टाटा सफारी जैसी एसयूवी को सीधी टक्कर देगा। कंपनी ने 8 जनवरी से बुकिंग और टेस्ट ड्राइव शुरू करने का ऐलान किया है। जबकि टॉप वैरिएंट्स की डिलीवरी 14 जनवरी से शुरू होगी। खास बात यह है कि महिंद्रा ने XUV 7XO में कई एडवांस फीचर्स को सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड कर दिया है। आइए जानते हैं इन सभी स्टैंडर्ड फीचर्स को विस्तार से। ट्रिपल 31.24 सेमी HD स्क्रीन महिंद्रा XUV 7XO में तीन 31.24 सेमी की HD स्क्रीन सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड दी गई हैं। य...