मोतिहारी, जनवरी 9 -- अरेराज। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिसंबर 2024 में पूर्वी चंपारण की प्रगति यात्रा के क्रम में अरेराज स्थित बिहार प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ मंदिर परिसर के विकास की घोषणा अब धरातल पर साकार दिखने लगा है। फरवरी 2025 में कैबिनेट की बैठक में विकास योजना के लिए 106 करोड़ 54 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी जिसका कार्यान्वयन शुरू है। सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के समीप प्रवाहित होने वाली तिलपर्णिका (तिलावे) नदी के ऊपर श्रद्धालुओं के लिए धनुषाकार आर्च पुल के निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। साइड इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि संवेदक में. रविंद्र कुमार की ओर से इस महत्वाकांक्षी आर्च पुल के निर्माण कार्य में लगभग 05 करोड़ की राशि खर्च करने की योजना है। निर्माण कार्य के प्रथम चरण में नदी के ऊपर मिट्टी भरने का कार्य आरंभ किया गया है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.