मोतिहारी, अप्रैल 5 -- अरेराज। गण्डक नदी के तट परआयोजित वासंतिक नवरात्र पूजा समारोह में सप्तमी तिथि को माता वैष्णव देवी के सदृश बनाये गए माता भगवती की आदमकद प्रतिमा का पट खुलते ही दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दुर्गा पूजा समारोह में सध्याकालीन आरती भजन व प्रवचन कार्यक्रम में भी सर्वाधिक भीड़ देखी जा रही है। व्यवस्थापक नितेश कुमार ने बताया कि ग़ुरूवार की रात्रि के प्रवचन कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व जिला पार्षद पप्पू मश्रि ने किया। वृंदावन मथुरा से पधारे संत ने कहा कि कलियुग में श्रीमदभागवत कथा के ज्ञान गंगा में डुबकी लगाने से भक्तों का कल्याण होता है। अनुमंण्डल क्षेत्र का इकलौता पंडाल पूजन समारोह का आयोजन विगत छह वर्षों से ग्रामीणों के सहयोग से होता चला आ रहा है। मेला में लगये गये खेल तमाशे श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.