कानपुर, दिसम्बर 6 -- डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कल्याणपुर के वार्षिकोत्सव इनविक्टस का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीक्षा जैन ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय में निरीक्षक संतोष कुमार राय उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने शिव वंदना, चरवाही संस्कृति, अरेबियन एवं जिप्सी संस्कृति, नारी शक्ति परम तेज, हिंदी लघु नाटिका, आर्मी डांस, योगासनों और कनपुरिया डांस की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा को आधार बनाना एक सराहनीय प्रयास बताया। प्रधानाचार्या अंजलि बाजपेयी ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम का दर्शन करुणा, रचनात्मकता और समावेशिता को बढ़ावा देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.