हजारीबाग, अक्टूबर 21 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। अरुणाचल प्रदेश में ट्रांसमिशन टावर से गिरकर विष्णुगढ़ के एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई। घटना बीते रविवार की शाम करीब पांच बजे की है। मृतक श्रमिक गोविंद महतो (22) पिता कैलाश महतो सिरय पंचायत अंतर्गत कोरियाटांड के रहने वाले थे। इस घटना के बाद उनके परिवार समेत पूरे गांव में दीपावली त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। बता दें कि प्रवासी मजदूर घर की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए करीब छह माह पूर्व ट्रांसमिशन कंपनी में काम करने के लिए अरुणाचल प्रदेश गए थे। निर्जुली में एसपीएल ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा टावर का काम चल रहा था। जिसमें वे फीटिंग मास्टर के रूप में कार्यरत थे। प्रत्येक दिन की भांति वे काम करने के लिए ट्रांसमिशन टावर में चढ़े थे। बीते रविवार को काम समाप्त कर टावर से उतरने के दौरान वे फिसल गए औ...