मैनपुरी, मई 25 -- जिला कैमिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, महामंत्री सुधीर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल व संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया के तहत नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। अरुण तोमर के जिलाध्यक्ष बनने पर पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नगर के स्टेशन रोड स्थित राज मैरिज होम में जिला केमिस्ट एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भाग लिया। चयनित नई कार्यकारिणी में अरुण तोमर जिलाध्यक्ष, राजेश गुप्ता महामंत्री, कोषाध्यक्ष परिवर्तन दीक्षित, संगठन मंत्री अजय शुक्ला सहित राजीव सक्सेना, राहुल जैन, आदेश, अमित सक्सेना, कृपा शंकर मिश्रा आदि को कार्यकारिणी में अन्य पदों पर न...