बलिया, मई 10 -- सिकंदरपुर। स्थानीय तहसील के सभागार में शुक्रवार को लेखपाल संघ उपशाखा के कार्यकारिणी का चुनाव लेखपाल संघ जिला इकाई के कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा की देख-रेख में हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार सिंह व ईश्वर दयाल यादव दो लोग मैदान में थे। लिहाजा मतदान कराया गया, जिसमें अरुण कुमार सिंह को 28 व ईश्वर दयाल यादव को 25 मत मिले, लिहाजा अरुण कुमार सिंह तीन मतों से विजयी घोषित किए गए। इसी क्रम में रणजीत वर्मा को मंत्री, रविकांत तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुप गुप्तख् कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रणजीत वर्मा उपमंत्री, दीपांजाल सिंह कोषाध्यक्ष, नलिनी श्रीवास्तव व विवेक कुमार सिंह आडिटर पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला लेखपाल संघ के मंत्री मुन्ना राम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.