रांची, दिसम्बर 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के अरुणुमा मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भक्ति वेदांत गुरुकुल आश्रम कूटाम द्वारा आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुकुल के आचार्य सुबल दास प्रभु ने श्रीमद् भागवत गीता को आधार बनाकर जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों और संस्कारों के महत्व पर एक विशेष व्याख्यान दिया। इस दौरान, बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ भागवत गीता की जानकारी दी गई और शिक्षकों एवं बच्चों के बीच भागवत गीता का वितरण भी किया गया। विद्यालय के संरक्षक रमण कुमार साहू और सुमन कुमार साहू ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा का ज्ञान भी बच्चों के लिए आवश्यक है। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, प्रशासनिक प्रो राधेश्याम साहू, प्राचार्य ममता सिंह, तथा वि...