नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि चीन में अफसरों ने उसके भारतीय पासपोर्ट को पहचानने से इनकार किया। महिला का यह भी कहना है कि इमिग्रेशन अफसरों ने यहां तक कहा कि अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है। महिला का कहना है कि चीनी इमिग्रेशन अफसरों ने शंघाई एयरपोर्ट पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। हिरासत में लिया गया और घंटे तक प्रताड़ित किया गया। भारतीय मूल की यह महिला ब्रिटेन में रहती है। जन्मस्थान लिखा था अरुणाचल प्रदेशइस महिला का नाम प्रेमा वांगजोम थोंकडोक है। वह 21 नवंबर को लंदन से जापान की यात्रा कर रही थी। इस यात्रा के दौरान वह शंघाई पुडांग एयरपोर्ट पर ट्रांजिट हाल्ट के लिए रुकी थी। महिला का आरोप है कि इमिग्रेशन काउंडर पर अधिकारियों ने उसके पासपोर्ट को अवैध बता दिया। ऐसा करने की वजह यह थी पासपोर्ट पर महि...