एटा, अक्टूबर 7 -- अरिंद नदी में 15 दिन पूर्व बारिश पानी आने से ब्लॉक निधौली कलां क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में हजारों बीघा धान, बाजरा की फसल चौपट हो गई है। फसल चौपट होने से किसान परेशान है। 15 दिन बाद नदी में पानी कम होने पर किसान खेतों पर जाकर नष्ट हुई फसल को देखकर परेशान हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि जैसे-तैसे धान, बाजरा की फसल बोकर तैयार की। ब्लॉक निधौली कलां के आगरा रोड के स्थित गांव पिपहरा, भोवतपुर, वृंदावन, नगला सेवा, नगला भूरा, नगला राजा, नगला भूरा, सामत खेड़ा से होकर अरिन्द नदी गुजरी है। नदी में बरसात के दिनों में ही पानी आता है। इस बार 15 दिन पूर्व बरसात पानी अधिक आने से नदी के पास स्थित खेतों में भर गया है। उससे खेतों में खड़ी धान, बाजरा की फसल टूटकर गिर गई है। एक पखवाड़ा तक खेतों में पानी भरे रहने से फसलें सड़ने लगी है। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.