नई दिल्ली, जनवरी 27 -- अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की खबर ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अरिजीत ने खुद सोशल मीडिया पर अपने इतनी जल्दी सन्यास लेने की वजह बताई है। अरिजीत सिंह ने बताया कि यह फैसला उन्होंने रातों-रात नहीं लिया गया, बल्कि वो काफी वक्त से इसके बारे में सोच रहे थे और अब जाकर उनमें इसे अप्लाई करने की हिम्मत आई है। अरिजीत सिंह ने बताया है कि वह बोर हो गए हैं और अब कुछ अलग तरह का संगीत करना चाहते हैं। अरिजीत ने बताया है कि वह किसी नए सिंगर को उभरते हुए देखना चाहते हैं।'तो बात यह है कि मैं बोर हो गया हूं' टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक अरिजीत सिंह ने अपने प्राइवेट X अकाउंट पर अपने रिटायरमेंट के फैसले की वजह बताई है। अरिजीत सिंह ने बताया, "इसे खत्म करने के पीछे कोई एक वजह नहीं है,...