मेरठ, दिसम्बर 31 -- भारतीय किसान यूनियन आजाद के अध्यक्ष चौधरी नितिन बालियान के नेतृत्व में किसानों ने मंगलवार को अरावली पहाड़ियों को बचाने की मांग को लेकर मशाल यात्रा निकाली। मशाल यात्रा कमिश्नरी पार्क से शुरू होकर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंची। यात्रा में युवाओं और किसानों ने हाथों में जलती हुई मशाल लेकर सरकार और खनन माफियाओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चौधरी नितिन बालियान ने कहा, अरावली की पहाड़ियां सिर्फ पत्थर के ढेर नहीं हैं, बल्कि यह उत्तर भारत का रक्षा कवच और हमारे फेफड़े का जीवन हैं। पूंजीपतियों और खनन माफियाओं के लालच में इन पहाड़ियों को खत्म किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के पास न शुद्ध हवा बचेगी और न पानी। इस मौके पर शादाब चौधरी, जीतू नागपाल, शुभम गढ़ी, जाकिर, अंशु चौधरी, प्रणव अहलावत, हनीफ राणा, दिलशाद,...