रांची, जुलाई 8 -- रांची। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने बुधवार को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन देने का निर्णय लिया है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने बताया गया कि श्रम संहिताओं के तहत 29 पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए 4 नए लेबर कोड कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हैं। महासंघ ने निर्णय लिया है कि हड़ताल में पूर्ण समर्थन और भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...