रांची, अगस्त 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) के राज्य कार्यकारिणी की बैठक रांची स्थित महासंघ कार्यालय में रविवार को हुई। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष विनीत कुमार ने की। बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। इसमें आठवें वेतन आयोग का गठन करने, कर्मचारियों की उम्र सीमा 65 वर्ष करने, अनुकंपा के आधार पर वर्ग 4 के कर्मचारियों की नियुक्ति में मैट्रिक पास की अनिवार्यता समाप्त करने, एलडीसी के कर्मचारियों को 2400 का ग्रेड पे दिए जाने की मांग शामिल थी। बैठक में महासंघ के मुख्य संरक्षक धर्मराज तिवारी, महामंत्री राजाराम सिंह, विमल सिंह, सतीश सिन्हा, शिवाकांत झा, प्रणव शंकर, प्रभात कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.