अयोध्या, मार्च 15 -- तारुन, संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चक्रसेन पुर के राम नगर चौराहे पर अराजक तत्वों ने जमकर उतपात मचाया। विरोध करने पर एक फौजी सहित एक दुकानदार की पिटाई कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। शनिवार की शाम करीब छह बजे ग्राम पंचायत तारडीह के चार युवक राम नगर चौराहे पर पहुंच गये और ठेले पर समोसा बेचने वाले मनीराम निषाद के पास पहुंच गये। किसी बात पर अराजकतत्व दुकानदार को गालियां देने लगे। इसका विरोध बाजार वासी बमबहादुर वर्मा ने किया तो उन्हें गालियां देने लगे और मारने पीटने लगे। इसके बाद वे लोग मनीराम निषाद को मारते हुये ठेले को पलट दिया जिससे उसका काफी नुकसान हो गया। जानकारी होते ही सैकड़ो लोग इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों को आता देख अराजक तत्व हवा में अवैध असलहा लहराते भाग गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.