गाजीपुर, सितम्बर 29 -- सादात। सर्वोदय इंटर कॉलेज हुरमुजपुर के प्रांगण में लगी संस्थापक मंडल के सक्रिय सदस्य/संरक्षक स्वर्गीय राममूर्ति पांडेय की प्रतिमा को शनिवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी रविवार की सुबह होने पर विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने छानबीन किया। प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस प्रतिमा का अनावरण 25 जुलाई वर्ष 2007 को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति प्रो. अशोक कुमार कालिया द्वारा किया गया था। बताया जाता है कि अराजक तत्व रात करीब 12 बजे विद्यालय की चहारदिवारी फांदकर अंदर घुसे थे और स्वर्गीय राममूर्ति पांडेय की प्रतिमा को तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल पुलि...